Meerut News: जैनपुर में किसानों को बांटे मृदा स्वास्थ्य कार्ड

दौराला। जैनपुर गांव में बृहस्पतिवार को चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती के लिए जागरुक किया गया। किसानों के खेतों से लिए गए मृदा नमूनों की आगरा स्थित कृषि विकास प्रयोगशाला में जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। कार्ड में मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की जानकारी और संतुलित उर्वरक उपयोग संबंधी सुझाव दिए गए। परियोजना समन्वयक रवि कुमार ने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। उत्पादन लागत कम होती है और फसल उत्पादकता बढ़ती है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने और नियमित मृदा परीक्षण कराने की अपील की।

#SoilHealthCardsDistributedToFarmersInJainpur. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: जैनपुर में किसानों को बांटे मृदा स्वास्थ्य कार्ड #SoilHealthCardsDistributedToFarmersInJainpur. #VaranasiLiveNews