बडगाम में दर्दनाक हादसा: बेली ब्रिज से टकराया पुलिस वाहन; एसओजी जवान की मौत, साथी गंभीर घायल
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सड़क हादसे में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना शुक्रवार को जिले के चाडूरा इलाके में स्थित बेली ब्रिज के पास पुलिस के एक आधिकारिक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई।अधिकारियों ने बताया कि दोनों एसओजी जवान एक सरकारी गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे, तभी उनका वाहन बेली ब्रिज के स्टील गर्डर से टकरा गया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक जवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान की पहचान हंजूरा निवासी तारिक अहमद के रूप में हुई है। वहीं, घायल जवान की पहचान रियाज अहमद के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों व परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Srinagar #BudgamRoadAccident #BudgamNews #DeathOfSogJawan #JammuKashmirPolice #PoliceVehicleAccident #ChadooraRoadAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 14:50 IST
बडगाम में दर्दनाक हादसा: बेली ब्रिज से टकराया पुलिस वाहन; एसओजी जवान की मौत, साथी गंभीर घायल #CityStates #Srinagar #BudgamRoadAccident #BudgamNews #DeathOfSogJawan #JammuKashmirPolice #PoliceVehicleAccident #ChadooraRoadAccident #VaranasiLiveNews
