बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज निभाए जिम्मेदारी : गजेंद्र

कुल्लू। बेटियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक सोच के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।यह बात बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत रतोचा में आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं और उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी से इन योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।कार्यक्रम के दौरान हाल ही में जन्मी बेटियों का उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं, एक बूटा बेटी के नाम अभियान के तहत बेटियों के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और बेटी सम्मान का संदेश भी दिया गया।इस अवसर पर पर्यवेक्षक सरसाड़ी सुरेंद्र कुमार, ललिता ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज निभाए जिम्मेदारी : गजेंद्र #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews