Parenting Tips: बच्चे की जिद और गुस्से की वजह क्या है? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे अभिभावक
बच्चे जब गुस्सा करते हैं तो उनके व्यवहार को लोग या तो इग्नोर कर देते हैं या ये समझने लगते हैं कि बच्चे की संगत खराब है या वह बिगड़ रहा है। हालांकि गुस्सा इस बात का संकेत भी हो सकता है कि वह कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन शब्द नहीं मिल रहे। आज की व्यस्त जीवनशैली, दिनभर स्क्रीन पर बिताए वक्त और तुलना प्रधान दौर में बच्चों के नखरे बढ़ गए हैं। ऐसे में जब बच्चे को डांट पड़ती है तो वह चुपतो हो जाता है लेकिन उसका मस्तिष्क बहुत कुछ सोचने लगता है। यही विचारउनके अंदर चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ाते हैं। डांट बच्चों को चुप तो कर सकती है, पर शांत और संतुष्ट नहीं। बच्चे समझ से संभलते हैं।अगर हर छोटी बात पर रोना, जिद, चिल्लाना या चीजें फेंकना आपके बच्चे का रोजका ड्रामा बन गया है, तो अपनी परवरिश में आपको कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। स्मार्ट तरीके अपनाकर आप बच्चे के गुस्से और नखरे कम कर सकते हैं।
#Relationship #National #ParentingTips #ChildCare #ChildAnger #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 12:28 IST
Parenting Tips: बच्चे की जिद और गुस्से की वजह क्या है? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे अभिभावक #Relationship #National #ParentingTips #ChildCare #ChildAnger #VaranasiLiveNews
