उद्घाटन को स्लीपर वंदेभारत तैयार: कल शाम रवाना करेंगे सीएम, रेलमंत्री; डीएम-सीपी ने तैयारियों का जायजा लिया

वाराणसी से नई दिल्ली तक चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत उदघाटन के लिए तैयार है। लोहता यार्ड में खड़ी ट्रेन को 31 अक्तूबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन से शाम 4 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम और पुलिस आयुक्त ने बनारस स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन से जानकारी भी ली। वाराणसी से नई दिल्ली तक ट्रेन का नंबर 27421 जबकि नई दिल्ली से वाराणसी का नंबर 27422 है। वाराणसी से रात 8.50 बजे से चलकर अगले दिन सुबह 6.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से वापसी में रात 9.40 बजे चलकर वाराणसी में 7.10 बजे आएगी। इधर, बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर मंच बनाने के साथ ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

#CityStates #Varanasi #SleeperVandeBharat #VandeBharatExpress #BanarasStation #TrainInauguration #ChiefMinister #RailwayMinister #FlagOffCeremony #VandeBharatSleeperTrain #VaranasiRailway #RailwayPreparation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 00:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उद्घाटन को स्लीपर वंदेभारत तैयार: कल शाम रवाना करेंगे सीएम, रेलमंत्री; डीएम-सीपी ने तैयारियों का जायजा लिया #CityStates #Varanasi #SleeperVandeBharat #VandeBharatExpress #BanarasStation #TrainInauguration #ChiefMinister #RailwayMinister #FlagOffCeremony #VandeBharatSleeperTrain #VaranasiRailway #RailwayPreparation #VaranasiLiveNews