Delhi NCR News: मेराकी-2026 में हुनर और रचनात्मकता ने रची नई कहानी

संवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। जनकपुरी स्थित हयात सेंट्रिक में आयोजित मेराकी-2026 केवल एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह उन युवा महिलाओं की रचनात्मक यात्रा का उत्सव था जो अपने हुनर, आत्मविश्वास और सपनों को नई पहचान देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आईडब्ल्यूपी अकादमी की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में कला, फैशन, संगीत, नृत्य और रंगमंच के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशिष सूद ने कहा, कि ऐसे मंच युवाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का भाव भी विकसित करते हैं। इसके बाद समकालीन फ्यूज़न डांस, संगीत और नाट्य मंचन ने दर्शकों को बांधे रखा। फैशन शो बना आकर्षण का केंद्रकार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा फैशन शो रहा। इसकी विशेषता यह थी कि प्रदर्शित सभी परिधानों की कल्पना, डिजाइनिंग, सिलाई और रैम्प प्रस्तुति स्वयं छात्राओं ने तैयार की थी। हर परिधान किसी न किसी विचार, भावना या सामाजिक संदेश को अभिव्यक्त कर रहा था।

#SkillAndCreativityCreateANewStoryAtMeraki-2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 21:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: मेराकी-2026 में हुनर और रचनात्मकता ने रची नई कहानी #SkillAndCreativityCreateANewStoryAtMeraki-2026 #VaranasiLiveNews