Bihar: रेलवे स्टेशन पर उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों की मंशा आई सामने, छह की गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश जारी
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जा रहे अभ्यर्थियों ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन परजमकर हंगामा किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने रोड़ेबाजी की, जिसमें प्लेटफ़ॉर्म पर स्थित दुकान और कार्यालय के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में पुलिस नेपथराव और उपद्रव में शामिल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। दो अन्य स्पेशल ट्रेन की कर रहे थे मांग घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि रात्रि लगभग 12:00 बजे पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन परमद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जा रहे परीक्षा अभ्यर्थियों की भीड़ थी। उस समय वहां सीमांचल एक्सप्रेस औरमधुबनी समर स्पेशल ट्रेन खड़ी थी।अभ्यर्थी यह मांग कर रहे थे कि दो अन्य स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था करवाई जाए ताकि अभ्यर्थियों की परीक्षा न छूटे और वेलोग परीक्षा में ससमय शामिल हो सकें। धीरे-धीरे अभ्यर्थियों का हंगामा बढ़ने लगा। दो अतिरिक्त ट्रेनों की मांग किए जाने पर लगभग दो बजे तक ट्रेन जंक्शन पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी अभ्यर्थी लगातार हंगामा कर रहे थे। यह खबर भी पढ़ें-Bihar : परीक्षार्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन को तहसनहस किया; ट्रेन में देरी पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
#CityStates #Bihar #Patna #PatliputraJunction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 00:49 IST
Bihar: रेलवे स्टेशन पर उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों की मंशा आई सामने, छह की गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश जारी #CityStates #Bihar #Patna #PatliputraJunction #VaranasiLiveNews
