सिलिंडर के लिए बवाल: सगी बहनों को गैस एजेंसी कर्मचारियों ने दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, भाई से भी मारपीट; VIDEO

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के साथ एजेंसी मैनेजर के इशारे पर हॉकरों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। बहनें चीखती रहीं। सूचना पर पहुंचे भाई की भी पिटाई कर दी गई। वीडियो बनाने पर मोबाइल भी तोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलाब नगर, नारायच निवासी शेर सिंह की पत्नी सुनीता गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पर गईं थीं। सुनीता का आरोप है कि वह पहले कमला नगर में रहती थीं और एक साल पहले ही गुलाब नगर में शिफ्ट हुई हैं। उन्होंने 18 मार्च को गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, जिसका मैसेज एक अप्रैल को मोबाइल पर प्राप्त हुआ था। जब उन्होंने हॉकर से संपर्क किया तो उसने एजेंसी से सिलिंडर लेने को कहा, जबकि एजेंसी कर्मचारियों का कहना था कि सिलिंडर हॉकर को दे दिया गया है। इस तरह उन्हें लगातार गुमराह किया जाता रहा और वह चक्कर काटती रहीं।

#CityStates #Agra #LpgCylinderCrisis #UpPolice #AgraNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सिलिंडर के लिए बवाल: सगी बहनों को गैस एजेंसी कर्मचारियों ने दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, भाई से भी मारपीट; VIDEO #CityStates #Agra #LpgCylinderCrisis #UpPolice #AgraNews #VaranasiLiveNews