सिरमौर: दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर, फिर भी घंटों इंतजार, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
सुबह के करीब 11 बजे। मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी है। इन्हीं कतारों में व्हीलचेयर, बैसाखियों और परिजनों के सहारे खड़े कई दिव्यांगजन भी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसी को पेंशन जारी रखने के लिए मेडिकल करवाना है, तो किसी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाना है। यहां पहुंचना और प्रमाणप त्र बनाने उनकी सबसे बड़ी परीक्षा बन गया है। प्रमाण पत्र के लिए वे सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे हैं। यहां भी चिकित्सकों की कमी के कारण मेडिकल बोर्ड नियमित रूप से नहीं बैठ पाता है। नतीजतन दिव्यांगों को सामान्य मरीजों के साथ ओपीडी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
#CityStates #Shimla #Sirmour #SirmaurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 21:26 IST
सिरमौर: दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर, फिर भी घंटों इंतजार, देखें ग्राउंड रिपोर्ट #CityStates #Shimla #Sirmour #SirmaurNews #VaranasiLiveNews
