Chamba News: होली में सिग्नल गुल, शोपीस बन गए मोबाइल

देर रात 11 बजे अचानक सिग्नल हो गया ठप शनिवार दोपहर दो बजे बहाल हुईं सेवाएं संवाद न्यूज एजेंसीहोली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में देर रात गुल हुआ मोबाइल सिग्नल शनिवार दोपहर के समय बहाल हुआ। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अचानक मोबाइल से सिग्नल गुल हो गया। इससे जियो और एयरटेल के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि ओएफसी कटने के कारण ऐसी समस्या पैदा हुई। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सेवाएं बहाल हुईं। उपभोक्ताओं विनोद कुमार, दलीप सिंह, अजय कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, शक्ति प्रसाद का कहना है कि मोबाइल सिग्नल न होने के कारण उनके मोबाइल फोन शोपीस बन गए। दिनभर जरूरी कार्य भी मोबाइल के बिना नहीं हो पाए। कुल मिलाकर मोबाइल सिग्नल गुल होने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गईं। करीब 15 घंटे बाद क्षेत्र में मोबाइल सेवाएं बहाल हुईं।

#SignalFailureDuringHoli #MobilePhonesBecomeShowpieces #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: होली में सिग्नल गुल, शोपीस बन गए मोबाइल #SignalFailureDuringHoli #MobilePhonesBecomeShowpieces #VaranasiLiveNews