सिएरा EV या ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक: रेंज, फीचर्स व परफॉर्मेंस में कौन-सी SUV देगी ज्यादा फायदा? देखें तुलना
Best Electric SUV 2026: टाटा मोटर्स ने भी अपनी नई ईवी सिएरा को बाजार में उतार दिया है, जो सीधे ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक काे टक्कर दे रहा है। दोनों ही गाड़ियां मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV हैं और लगभग 18 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आती हैं। ऐसे में सवाल है कि रेंज, फीचर्स, परफॉर्मेंस और स्पेस के मामले में कौन-सी एसयूवी आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं रेंज के मामले में किसका पलड़ा भारी इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल उसकी ड्राइविंग रेंज का होता है। इस मामले में टाटा सिएरा ईवी बढ़त बनाती नजर आती है। टाटा सिएरा ईवी दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। इसका 63kWh बैटरी पैक MIDC साइकिल के अनुसार 565 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि 75kWh बैटरी पैक 665 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है। वहीं ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में 42kWh बैटरी के साथ 420 किलोमीटर और 51.4kWh बैटरी के साथ 510 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। यानी एंट्री-लेवल वेरिएंट में भी सिएरा ईवी की रेंज क्रेटा इलेक्ट्रिक के टॉप वेरिएंट से ज्यादा है। परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा दमदार क्रेटा इलेक्ट्रि में सिंगल फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। छोटी बैटरी वाले मॉडल में 133bhp और बड़ी बैटरी वाले मॉडल में 169bhp की पावर मिलती है। यह SUV 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार लगभग 7.9 सेकंड में पकड़ लेती है। दूसरी ओर टाटा सिएरा ईवी के टॉप वेरिएंट में ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (QWD) सिस्टम मिलेगा। कंपनी के अनुसार, बूस्ट मोड में यह SUV केवल 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में सिएरा ईवी ज्यादा स्पोर्टी विकल्प बनकर सामने आती है।
#Automobiles #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 09:48 IST
सिएरा EV या ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक: रेंज, फीचर्स व परफॉर्मेंस में कौन-सी SUV देगी ज्यादा फायदा? देखें तुलना #Automobiles #National #VaranasiLiveNews
