Kangra News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ
व्यास मधुकर महाराज ने पहले दिन किया श्रीराम नाम की महिमा का गुणगानलंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव के घंरू स्थित गुग्गा गंगोटी मंदिर में श्रीराम कथा एवं विराट महारुद्र यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। धार्मिक जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।महोत्सव के प्रथम दिन कथा व्यास मधुकर महाराज ने श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं को श्रीराम नाम की महिमा से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान श्रीराम का नाम ही जीव के कल्याण और भवसागर से पार उतरने का सर्वोत्तम साधन है। राम नाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता, शांति और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम नाम की महिमा अपरंपार है और जो सच्चे मन से प्रभु श्रीराम का स्मरण करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है।
#ShriRamKathaYajnaMahotsavCommencesWithAGrandKalashYatra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 19:47 IST
Kangra News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ #ShriRamKathaYajnaMahotsavCommencesWithAGrandKalashYatra #VaranasiLiveNews
