Kullu News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत, एजेंसी पहुंचे कारोबारी
ग्राउंड रिपोर्ट19 किलोग्राम का सिलिंडर न मिलने से खाली लौटे ढाबा और रेस्तरां संचालक कई ढाबा के शटर डाउन होने की नौबत, केरोसिन पर विचार कर रहा प्रशासन संवाद न्यूज एजेंसी।कुल्लू। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब देश के कई हिस्सों में गैस सप्लाई प्रभावित होने से देखने को मिल रहा है। कुल्लू जिले में पांच दिन से व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने के कारण होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने से जिले में कई ढाबों और रेस्तरां में कामकाज ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे कारोबारी आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित हैं। शुक्रवार को व्यावसायिक सिलिंडर के लिए सरवरी स्थित इंडेन एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लग गई लेकिन सिलिंंडर न होने से उन्हें खाली लौटना पड़ा है। कुछेक ढाबा और रेस्तरां संचालक भुंतर तक दूसरी गैस एजेंसियों में पहुंचे बावजूद इसके बात नहीं बनी। स्थानीय ढाबा कारोबारी प्रेम चंद और कुलदीप ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच दिनों से व्यावसायिक सिलिंडर गैस की सप्लाई नहीं आने से उनके ढाबा में सिलिंडर खत्म हो गया है। कहा कि सिलिंडर न मिलने के कारण ढाबे में खाना बनाना मुश्किल हो गया है और कामकाज पूरी तरह बंद हो गया है। ढालपुर में चल रहा शाटीनाग भोजनालय भी सिलिंडर की कमी से दो दिनों से बंद हो गया और परिवार स्थिति सामान्य होने तक घर निकल गया है। ढाबा संचालक तलवीर सिंह और संजीव ठाकुर ने कहा कि व्यावसायिक सिलिंडर की बुकिंग करने पर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उन्हें अब ढाबा बंद करने की नौबत आ गई है। सरवरी स्थित स्पीक एंड स्पेन गैस एजेंसी कुल्लू के मैनेजर राजीव तलवार ने बताया कि लगभग एक हफ्ते से व्यावसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है। एजेंसी ने कई उपभोक्ताओं की बुकिंग ली है। जैसे ही सप्लाई हाती है उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी शर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई फिलहाल सामान्य है। लोगों को रोज डिलीवरी मिल रही है। कहा कि व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई न होने से अब प्रशासन लोगों को कैरोसीन को उपलब्ध करवाने पर भी विचार कर सकता है। इसे लेकर बैठक विचार किया जाएगा। कुल्लूमेंव्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत,गैस एजेंसी के बाहर पहुंचे कारोबारी।-संवाद कुल्लूमेंव्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत,गैस एजेंसी के बाहर पहुंचे कारोबारी।-संवाद कुल्लूमेंव्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत,गैस एजेंसी के बाहर पहुंचे कारोबारी।-संवाद कुल्लूमेंव्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत,गैस एजेंसी के बाहर पहुंचे कारोबारी।-संवाद कुल्लूमेंव्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत,गैस एजेंसी के बाहर पहुंचे कारोबारी।-संवाद
#ShortageOfCommercialGasCylinders #BusinessmenReachedTheAgency #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 17:35 IST
Kullu News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत, एजेंसी पहुंचे कारोबारी #ShortageOfCommercialGasCylinders #BusinessmenReachedTheAgency #VaranasiLiveNews
