Meerut News: दशहरा स्थल पर विद्युत लाइन के नीचे नहीं लगेंगी दुकानें
फलावदा। दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले में भगवान श्री राम और रावण के बीच होने वाले युद्ध एवं रावण के पुतले व लंका दहन को देखने के लिए क्षेत्र से लोग दशहरा स्थल पर पहुंचते हैं। दशहरा स्थल के ऊपर से गुजर रही 33 हजार की लाइन को हटाने की मांग ग्रामीणों ने की थी। इसे लेकर पुलिस ने मौका मुआयना कर अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई अनिल तेवतिया ने पुलिस बल के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रामलीला कमेटी और मेला समिति के पदाधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को 33 हजार की विद्युत लाइन के नीचे दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी।
#ShopsWillNotBeSetUpBeneathPowerLinesAtTheDussehraVenue. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 18:12 IST
Meerut News: दशहरा स्थल पर विद्युत लाइन के नीचे नहीं लगेंगी दुकानें #ShopsWillNotBeSetUpBeneathPowerLinesAtTheDussehraVenue. #VaranasiLiveNews
