Bareilly News: गोलीकांड के आरोपी चुन्नू पंडित ने दी गोली मारने की धमकी, सहमे प्लॉट मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी रहे चुन्नू पंडित ने एक बार फिर से जमीन विवाद में गोली मारने की धमकी दी है। इज्जतनगर थाने में पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिहारीपुर सिविल लाइन निवासी देव कुमार ने बताया कि लालपुर की गाटा संख्या 365 उनके नाम दर्ज है। 30 मई को देव अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कराने से पहले क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान द्वारा जमीन का सीमांकन किया गया था। निर्माण के दौरान पीलीभीत बाईपास गोलीकांड का मुख्य आरोपी आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू पंडित मौके पर पहुंच गया और देव कुमार पर रास्ते के लिए भूमि छोड़ने का दबाव बनाने लगा। आदित्य ने रास्ता न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी दी। आदित्य ने मजदूरों को भी गोली मारने की धमकी दी। धमकी से घबराए मजदूर काम छोड़कर चले गए। देव कुमार ने इज्जतनगर थाने में आदित्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
#CityStates #Bareilly #Fir #Police #Crime #LandDispute #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:34 IST
Bareilly News: गोलीकांड के आरोपी चुन्नू पंडित ने दी गोली मारने की धमकी, सहमे प्लॉट मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट #CityStates #Bareilly #Fir #Police #Crime #LandDispute #VaranasiLiveNews
