Kullu News: भूतनाथ मंदिर में गूंजी शिव महिमा
कुल्लू। भूतनाथ मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा के दौरान बुधवार को भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। देवता संगम महादेव मंदिर में कथा वाचक शिवा शंकर दास ने कन्या पूजन की परंपरा का निर्वहन करने के बाद श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का स्मरण करवाया। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया, जिसमें भोलेनाथ की बारात विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भगवान शिव की बारात जैसे ही मंदिर परिसर में पहुंची, श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ स्वागत किया। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उमड़े। कथा वाचक ने भगवान शिव के आदर्शों, त्याग और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव पुराण का श्रवण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। देवता के संगम महादेव के कारदार तनुज कौंडल और आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि शिव पुराण कथा के शुक्रवार को समापन तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान लंगर भी लगाया जाएगा।
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:59 IST
Kullu News: भूतनाथ मंदिर में गूंजी शिव महिमा #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
