Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होगा
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी और अभ्यास करना भी आरामदायक होगा। स्टेडियम में सुबह व शाम को करीब 300 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। पिछले सप्ताह ही स्टेडियम में जिम शुरू की गईहै। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की मांग रखी। उन्होंने कहा कि शिवाजी स्टेडियम शहर के बीचोंबीच स्थित है। जिलेभर से खिलाड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करते हैं। ओलिंपियन नीरज चोपड़ा इसी मैदान में अभ्यास करते थे। शिवाजी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने से लड़के और लड़कियों को सुविधा मिलेंगी। वे इन सुविधाओं को पाकर जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। बजट में रखा जाए ध्यान : शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार के बजट से आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की उम्मीद है। ब्यूरो
#ShivajiStadiumToHaveAModernSyntheticAthleticsTrack #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:01 IST
Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होगा #ShivajiStadiumToHaveAModernSyntheticAthleticsTrack #VaranasiLiveNews
