महाशिवरात्रि पर चंडीगढ़ में शिव महापुराण कथा, बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज करेंगे कथावाचन
ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चंडीगढ़ की ओर से शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 7 फरवरी से सेक्टर-34 स्थित मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन से पधारे पूज्य बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन की शुरुआत 7 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा सेक्टर-45 से आरंभ होकर सेक्टर-34 मेला ग्राउंड तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में देश के विभिन्न अखाड़ों से पधारे संत-महात्मा, धर्मगुरु और साधु-संत अपनी पावन उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। ओम महादेव कांवड़ सेवा दल के तत्वावधान में आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और शिव महिमा का वर्णन किया जाएगा।कथा के समापन अवसर पर 15 फरवरी को 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। संस्था के महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव महापुराण कथा का पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।
#CityStates #Chandigarh #महाशिवरात्रि2026 #शिवमहापुराणकथा #चंडीगढ़शिवकथा #बाबाचित्र-विचित्रजीमहाराज #सेक्टर34मेलाग्राउंडचंडीगढ़ #शिवरात्रिकथाआयोजन #कलशयात्राचंडीगढ़ #सामूहिकविवाहशिवरात्रि #ओममहादेवकांवड़सेवादल #शिवकथालाइव #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 15:03 IST
महाशिवरात्रि पर चंडीगढ़ में शिव महापुराण कथा, बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज करेंगे कथावाचन #CityStates #Chandigarh #महाशिवरात्रि2026 #शिवमहापुराणकथा #चंडीगढ़शिवकथा #बाबाचित्र-विचित्रजीमहाराज #सेक्टर34मेलाग्राउंडचंडीगढ़ #शिवरात्रिकथाआयोजन #कलशयात्राचंडीगढ़ #सामूहिकविवाहशिवरात्रि #ओममहादेवकांवड़सेवादल #शिवकथालाइव #VaranasiLiveNews
