Shimla: मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर एमसी सदन में हंगामा, भाजपा पार्षदों ने किया वाकआउट, एक निलंबित
नगर निगम के महापौर का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को मासिक बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सदन में भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान 14 मिनट तक सदन स्थगित भी रहा। वहीं सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने पर महापौर ने कृष्णानगर वार्ड के पार्षद बिट्टु कुमार पाना को दो सदन के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद साढ़े तीन बजे भाजपा समर्थित सभी नौ पार्षद सदन से वाकआउट करके चले गए और फिर नहीं लौटे। हालांकि सदन साढ़े चार बजे तक चला। इससे पहले सदन में भाजपा पार्षद ने सीटों से खड़े होकर वेल में आकर महापौर और उप महापौर के सामने नारेबाजी शुरू की। इसके बाद कांग्रेसी पार्षदों ने भी अपनी सीटों से उठकर इसके जवाब में नारे लगाए। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले महापौर का कार्यकाल बढ़ाकर ढाई से पांच साल कर दिया है। इसका भाजपा के पार्षद विरोध कर रहे हैं। बचत भवन में जब महापौर सुरेंद्र चौहान शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू करने लगे तो भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब विधेयक पास नहीं हुआ है तो महापौर की सीट खाली है, वह हाउस नहीं चला सकते। विधानसभा में जो विधेयक लाया है उस पर भी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइन नहीं किए हैं।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaMcMeeting #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 15:18 IST
Shimla: मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर एमसी सदन में हंगामा, भाजपा पार्षदों ने किया वाकआउट, एक निलंबित #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaMcMeeting #VaranasiLiveNews
