शिमला: समिट्री क्षेत्र में टनल के निर्माण से सात से ज्यादा भवनों में दरारें, माैके पर पहुंची प्रशासन की टीम

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शांति विहार वार्ड के समिट्री से सटे रिहायशी इलाके में सात से ज्यादा भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इन भवनों के फर्श और दीवारों पर दरारें आ गईं हैं। यह दरारें लगातार बढ़ रही हैं जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को एडीएम प्रोटोकाॅल ज्ञान सागर नेगी व एसडीएम मंजीत शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम माैके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। इस दाैरान लोगों में गुस्सा भी साफ नजर आया। लोगों का कहना है कि उनकी उम्र भर की कमाई मकान बनाने में लग गई लेकिन अब टनल निर्माण से घरों पर खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम शिमला के पूर्व मेयर संजय चाैहान ने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से टनल निर्माण से पहले किसी भी स्थानीय निवासी से बातचीत नहीं की गई। 250 से 300 भवनों के नीचे से टनल जा रही है। आने वाले समय में यदि इस काम को रोका नहीं गया तो इन भवनों को खतरा पैदा हो जाएगा। कहा कि जिन लोगों के मकानों को नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaFourlane #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 12:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शिमला: समिट्री क्षेत्र में टनल के निर्माण से सात से ज्यादा भवनों में दरारें, माैके पर पहुंची प्रशासन की टीम #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaFourlane #VaranasiLiveNews