शिमला: चेस्टर हिल्स के खिलाफ रेरा में शिकायत वापस, अब नई याचिका दायर होगी
चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) में चल रहे मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी मौजूदा शिकायत वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों के विवरण में विसंगतियां सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने का अनुरोध स्वीकार करते हुए शिकायतकर्ता को नियमों के तहत नए सिरे से याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है। अब जरूरी दस्तावेजों और औपचारिकताओं को पूरा कर दोबारा शिकायत की जा सकेगी।हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के समक्ष विकास वर्मा एवं अन्य बनाम मैसर्स चेस्टर हिल्स एवं अन्य मामले की सुनवाई हुई।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ChesterHills #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 21:42 IST
शिमला: चेस्टर हिल्स के खिलाफ रेरा में शिकायत वापस, अब नई याचिका दायर होगी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ChesterHills #VaranasiLiveNews
