हिमाचल: शिलाई में बाइक सवार को सिर के पीछे लगी गोली, पीजीआई ले जाते समय मौत; हेलमेट में फंसी मिली गोली

चलती बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के सिर को चीरकर गोली बाइक चला रहे उसके चचेरे भाई के हेलमेट में जा धंसी। गोली लगने से खजान सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई रविंद्र (30) बाल-बाल बच गया। हैरानी की बात यह है कि न तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी और न ही किसी को गोली लगने का अहसास हुआ। करीब आठ घंटे तक मौत की वजह चोट लगना समझी जाती रही। शाम को बाइक चालक के हेलमेट पर गोली का निशान और उसके भीतर फंसी गोली मिली तो पूरे घटनाक्रम का रहस्य गहरा गया। शिलाई उपमंडल की पंचायत कोटी उतरोऊ के आवत गांव के समीप हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है।

#CityStates #Sirmour #Shimla #HimachalPradesh #SirmaurShootingNews #ShillaiCrimeNews #HimachalPradeshCrimeNews #BikeRiderShotDead #BulletFoundInHelmet #SirmaurPoliceInvestigation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 09:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: शिलाई में बाइक सवार को सिर के पीछे लगी गोली, पीजीआई ले जाते समय मौत; हेलमेट में फंसी मिली गोली #CityStates #Sirmour #Shimla #HimachalPradesh #SirmaurShootingNews #ShillaiCrimeNews #HimachalPradeshCrimeNews #BikeRiderShotDead #BulletFoundInHelmet #SirmaurPoliceInvestigation #VaranasiLiveNews