Bihar News: बचाने निकली एंबुलेंस बनी जानलेवा! नशे में चालक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत
शिवहर–सीतामढ़ी राष्ट्रीय राजमार्ग दो सौ सात पर रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शराब के नशे में एंबुलेंस चला रहे चालक ने देकुली धाम की ओर जाते समय रसीदपुर में एक वृद्ध महिला को ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ड्यूटी पर जा रही एंबुलेंस से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस संख्या एक सौ दो शिवहर से ड्यूटी पर देकुली धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान रसीदपुर वार्ड संख्या चार, नगर परिषद शिवहर निवासी स्वर्गीय सुरेश राय की लगभग साठ वर्षीय पत्नी हृदय देवी सड़क किनारे खड़ी थीं। तेज रफ्तार और चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ये भी पढ़ें-BSEB Exam: 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा, 15.12 लाख परीक्षार्थी; आनंद किशोर का यह निर्देश जरूर पढ़ें पुलिस ने लिया हिरासत में घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस चालक को घेर लिया। सूचना मिलने पर शिवहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पूर्व वार्ड पार्षद दुर्योधन राय ने बताया कि एंबुलेंस काफी तेज गति में थी। चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। शुरुआत में महिला को घायल समझकर अस्पताल लाया गया था, लेकिन बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई। चालक ने खुद कबूला शराब पीने की बात हैरान करने वाली बात यह रही कि एंबुलेंस चालक सुभाष चंद्र सिंह, जो अंबा का निवासी बताया जा रहा है, ने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब का एक पैक पी रखा था। इस स्वीकारोक्ति के बाद मामला और गंभीर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीवन रक्षक सेवा में तैनात चालक का नशे में होना बेहद गंभीर लापरवाही है। लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#CityStates #Muzaffarpur #SheoharNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 07:28 IST
Bihar News: बचाने निकली एंबुलेंस बनी जानलेवा! नशे में चालक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत #CityStates #Muzaffarpur #SheoharNews #VaranasiLiveNews
