Bareilly News: बेटों से कहती थीं शारदा... तुमसे तो अच्छा मेरा वरुण है
बरेली। उम्र के आखिरी पड़ाव पर धर्म-कर्म में लिप्त रहने वाली शारदा यादव मुंहबोले बेटे वरुण पाराशरी की मंशा नहीं भांप सकीं और उनकी हत्या हो गई। भरोसे का कत्ल करने वाले वरुण ने उन्हें इस कदर भावनाओं से बांध रखा था कि वह उसे अपना चौथा बेटा मानती थीं। वह सगे बेटों को भी कई बार ताना दे देती थीं कि तुमसे अच्छा तो वरुण ही है।सोमवार रात हनुमान गढ़ी मढ़ीनाथ में स्थित शारदा के घर के सामने मोबाइल की दुकान पर काफी भीड़ थी। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि शारदा के परिवार में पति के अलावा तीन बेटे और बहुएं हैं। शहर में ही कई रिश्तेदारियां हैं, जहां अक्सर शारदा चली जाती थीं। शायद इसीलिए दो मई को उनके लापता होने पर परिवार केवल रिश्तेदारियों में ही उन्हें तलाश करता रहा। करीबियों ने बताया कि शारदा का एक बेटा मुरादाबाद में शिक्षक है। दूसरा प्राइवेट नौकरी करता है और तीसरा घर पर रहकर पढ़ाई करता है। अक्तूबर 2025 में नगर निगम में टैक्स जमा करने के दौरान शारदा का वरुण से परिचय हुआ था। शारदा के एक रिश्तेदार ने उससे मिलवाकर कहा कि वरुण आपके परिवार के बहुत काम आएगा। इसके बाद वरुण उनके घर आने-जाने लगा। वह उनको मम्मी कहता था। उसके इस तरह के व्यवहार से शारदा के पति व बेटे अचरज में रहते थे। कई बार शारदा को टोका भी, लेकिन वह वरुण को मां जैसा ही स्नेह देती रहीं। बांके बिहारी मंदिर जाने के बहाने बुलायाइंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने सख्ती की तो वरुण ने बताया कि वह शारदा को अक्सर कभी मंदिर तो कभी किसी सत्संग में ले जाता था। उनके आने-जाने व खाने-पीने का बहुत ध्यान रखता था। उस दिन भी उसने शारदा से कहा था कि आप कई दिन से बांके बिहारी मंदिर नहीं गई हो, आज वहीं घुमाकर लाता हूं। चूंकि वरुण के प्रति शारदा के लगाव को घरवाले ज्यादा पसंद नहीं करते थे तो वह बैंक जाने का बहाना बनाकर चली गईं। बाद में साजिशन वरुण ने उनकी हत्या कर दी।
#ShardaUsedToTellHerSons...MyVarunIsBetterThanYou. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 03:04 IST
Bareilly News: बेटों से कहती थीं शारदा... तुमसे तो अच्छा मेरा वरुण है #ShardaUsedToTellHerSons...MyVarunIsBetterThanYou. #VaranasiLiveNews
