Hamirpur (Himachal) News: शरण्या बनीं भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट

नादौन (हमीरपुर)। जिले की शरण्या डोगरा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हासिल की है। पिता राजेश डोगरा के नक्शे कदम पर चलते हुए शरण्या ने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है। वह परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शरण्या को दो दिन पूर्व दिल्ली के रजोकरी में समारोह में कमीशन प्रदान किया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कोर में तैनाती मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी बधाई दी है।सुजानपुर के भलेठ गांव की मूल निवासी शरण्या के परिजनों ने कहा कि वह इससे पहले जोनल अस्पताल धर्मशाला स्थित हंस फाउंडेशन के डायलिसिस सेंटर में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रही थीं। शरण्या के दादा जीवानंद डोगरा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। देश सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने दादा और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए पिता से मिली। वहीं, चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें अपने मामा एवं प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश से मिली। संवाद

#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 22:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: शरण्या बनीं भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews