Pilibhit: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- दोहरे हिंदू का खेल होगा बंद, गोमाता की सेवा वाली लाएंगे सरकार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि एक हिंदू गोवंश की पूजा कर उसको माता का स्थान देता है, वहीं दूसरा हिंदू खुद को संन्यासी, गोरक्षक बताकर देश में सबसे बड़ा स्लॉटर हाउस प्रदेश में चलवाता है। इस असली-नकली हिंदुओं के फर्क को अब हमें अलग करना होगा। जो गोमाता की सेवा करेगा, वहीं हमारा राजा होगा। उन्होंने कहा कि भगवान से ऊपर स्थान देने वाली गोमाता की हत्या पर रोक लगाने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने गोमती के उद्गम स्थल होने पर पीलीभीत को गोवंश का स्थल बताया और यहां गोआश्रय खोलने की भी बात कही। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गोरक्षा धर्मयुद्ध (गविष्ठि) यात्रा बुधवार को पीलीभीत पहुंची। शहर के माधोटांडा क्रॉसिंग से लगे पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल के निजी बैंकटलॉन में उनका कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहुंची यात्रा से पहले बैंकटलॉन में एकत्र सैकड़ों अनुयायी उनकी एक झलक के लिए बेताब दिखे। वाहन से निकलते ही शंकराचार्य पर पुष्प वर्षा की गई। मंत्रोच्चारणों के जाप के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। गोमती उद्गम स्थल का जिक्र अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां गाय चारा खाती है व नदी के आसपास पानी पीती हैं, वह स्थल गोमती का स्थल होता है। शास्त्रों में भी पीलीभीत के गोमती उद्गम को गोवंश की सेवा का स्थल बताया है। उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्म के रक्षक हैं। हमारे धर्म में गाय को भगवान से ऊपर स्थान मिला है। इसलिए घरों में पहली रोटी माता-पिता को नहीं गाय को खिलाई जाती है। शंकराचार्य महाराज ने कहा कि सबको अब निर्णय लेना होगा कि गोमाता की हत्या को रुकवाया जाए। उन्होंने कहा वह सरकार को मौका देते है कि वह अपनी गलतियों को सुधारे, वरना देश का असली हिंदू अगर जाग गया तो वह सिर्फ गोसेवा करने वाली सरकार को लाकर रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जगदेव सिंह जग्गा, आनंद सिंह यादव, सतनाम सिंह, मो. आरिफ, सुधीर तिवारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा आदि सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

#CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #ShankaracharyaAvimukteshwaranand #Cow #UpGovernment #Govansh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 14:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- दोहरे हिंदू का खेल होगा बंद, गोमाता की सेवा वाली लाएंगे सरकार #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #ShankaracharyaAvimukteshwaranand #Cow #UpGovernment #Govansh #VaranasiLiveNews