साल 2027 में इन राशियों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत, जानिए किन राशियों के लिए मुश्किलें

Shani Gochar 2027: शनि का नाम आते ही लोगों के मन में तरह-तरह के भय और आशंकाएं व्याप्त हो जाती हैं। शनि की कुद्दष्टि, साढ़ेसाती और ढैय्या लगने से लोगों के जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में शनि को कर्मों के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना जाता है यानी शुभ काम करने पर शुभ फल और बुरे कर्म करने पर बुरा फल देते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं और इस दौरान तीन राशि पर साढ़ेसाती और दो राशियों पर ढैय्या का प्रभाव लगातार बना रहता है। शनि अभी मीन राशि में और अगले साल 2027 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के साल 2027 में राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा लेकिन वहीं कुछ राशि पर साढ़ेसाती शुरू होगी। वर्तमान में शनि की स्थिति शनि अभी मीन राशि में हैं और इसके कारण कुंभ, मीन और मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं धनु और सिंह राशि पर ढैय्या का प्रभाव है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशियों पर कष्ट ज्यादा है और किसी भी काम में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

#Predictions #ShaniGochar2027 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 12:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




साल 2027 में इन राशियों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत, जानिए किन राशियों के लिए मुश्किलें #Predictions #ShaniGochar2027 #VaranasiLiveNews