Rohtak News: शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट क्लब को 29 रन से हराया

रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले के दूसरे मैच में शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट क्लब को 29 रन से हराया। इसमें शतकीय पारी खेलने वाले एसएस-08 को मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी चुना गया। अभिषेक चौधरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। टॉस जीतकर शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 232 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एसएस-08 (सौरभ सिग्रोहा) ने 68 गेंदों पर नाबाद 130 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 8 छक्के शामिल थे। पिन्नी ने 19 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए और पुनीत शर्मा ने 12 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया। वहीं 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल क्रिकेट क्लब की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया। टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन ही बना सकी और 29 रन से मुकाबला हार गई। चिराग ने 30 गेंदों पर 74 रन की तेज पारी खेली जबकि सौरभ ने 30 गेंदों पर 60 रन बनाए। दीपांशु भारद्वाज ने भी 28 रन का योगदान दिया। शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक चौधरी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट व अमित कुंडू ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।

#ShaheedBhagatSinghCricketClubDefeatedGoyalCricketClubBy29Runs. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 22:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट क्लब को 29 रन से हराया #ShaheedBhagatSinghCricketClubDefeatedGoyalCricketClubBy29Runs. #VaranasiLiveNews