एसजीपीजीआई भर्ती परीक्षा: सख्ती होने पर फेल कराया सर्वर; जांच एजेंसी के रडार पर कई संदिग्ध, इनसाइड स्टोरी

राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई की नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की साजिश के मामले में जांच एजेंसी अब परीक्षा कराने वाली एजेंसी के कर्मचारी और संस्थान से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच में कंपनी से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद एजेंसी ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है। इसके अलावा संस्थान के कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका किसने लिया था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। दरअसल, भर्ती परीक्षा रविवार को होनी थी। तभी अचानक बायोमीट्रिक सर्वर फेल हो गया था। इससे अफरातफरी मच गई थी। चूंकि मामले में पहले से ही पीजीआई प्रशासन व एसटीएफ सक्रिय थी, लिहाजा शुरुआती जांच में पता चला कि सर्वर फेल कराया गया था। इसके पीछे की वजह यह थी कि कुछ लोगों ने भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने की साजिश रची थी। रकम भी वसूल ली थी, लेकिन जांच एजेंसी की सक्रियता से वे ऐसा नहीं कर पाए थे। इसलिए सर्वर ही फेल करवा दिया था। इसलिए अब मामले की तह तक जाने के लिए तफ्तीश जारी है। एसटीएफ को आधिकारिक तौर पर इसकी जांच तो नहीं मिली है, लेकिन गड़बड़ी के सुराग मिले हैं। लिहाजा जांच एजेंसी तफ्तीश कर इसके पीछे शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अंदेशा है कि इसमें परीक्षा कराने वाली एजेंसी से जुड़े कर्मचारी या फिर संस्थान के कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। संदिग्धों को चिह्नित करते हुए उनकी भूमिका की जांच जारी है। जिसके खिलाफ सबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SgpgiLucknow #NursingRecruitmentExam #HospitalAttendantExam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 08:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एसजीपीजीआई भर्ती परीक्षा: सख्ती होने पर फेल कराया सर्वर; जांच एजेंसी के रडार पर कई संदिग्ध, इनसाइड स्टोरी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SgpgiLucknow #NursingRecruitmentExam #HospitalAttendantExam #VaranasiLiveNews