Noida News: शराब तस्कर को भेजा जेल

रबूपुरा। अवैध शराब तस्करी के मामले में पांच साल से वांछित चल रहे अपराधी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद निवासी कालू वर्ष 2021 में अवैध रूप से शराब तस्करी आदि के मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहा था। न्यायालय में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद उसे सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। संवाद

#Sfgd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 20:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sfgd



Noida News: शराब तस्कर को भेजा जेल #Sfgd #VaranasiLiveNews