Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न

यमुनानगर। क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवती का एक युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपी ने बाद में शादी करने से मना कर दिया। जिस पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 20 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी काॅलोनी के ही हरमनदीप सिंह के साथ दोस्ती हो गई थी। आरोपी ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है। जिस पर वह भी उसके साथ शादी करने को राजी हो गई। दिसंबर 2025 में आरोपी बातचीत के बहाने से उसे अपने घर लेकर गया। जहां उसने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। काफी दिन बीतने पर जब उसने आरोपी के माता-पिता से बात की तो वह शादी से इंकार करने लगे। हरमनदीप सिंह भी उसे शादी से इंकार करने लगा। इस पर उसने थाने में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद

#SexualHarassmentOfAYoungWomanOnThePretextOfMarriage #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 03:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न #SexualHarassmentOfAYoungWomanOnThePretextOfMarriage #VaranasiLiveNews