Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किया यौनशोषण, समझौते के बाद भी मुकरा आरोपी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने पहले समझौता कर जमानत कराई और फिर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब तीन वर्ष से अंकित नामक युवक से दोस्ती थी। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे में उसने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया तो वर्ष 2024 में उसके खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवती के अनुसार बाद में आरोपी के परिजन उसके घर आए और भरोसा दिलाया कि अंकित उससे शादी कर लेगा। इसके लिए उन्होंने बेटे की जमानत की शर्त रखी। उनकी बातों में आकर वह समझौते के लिए तैयार हो गई। 29 मई को आरोपी की जमानत हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो अंकित ने उसकी पिटाई की। वह थाने में भी गई लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हताश होकर उसने एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जहां पर अंकित व उसे बुलाया गया। मौजिज लोगों की मौजूदगी में अंकित ने दोबारा ऐसा न करने की बात कही और उसे अपने साथ घर ले गया। जून 2024 में वह चार-पांच दिनों तक उसके साथ रही। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी करने को कहा तो उसकी पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
#SexualAbuseOnThePretextOfMarriage #AccusedDeniesEvenAfterSettlement #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 03:55 IST
Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किया यौनशोषण, समझौते के बाद भी मुकरा आरोपी #SexualAbuseOnThePretextOfMarriage #AccusedDeniesEvenAfterSettlement #VaranasiLiveNews
