UP: होटल के 10 कमरों में लगे थे हिडन कैमरे , बेचता था कपल्स के अश्लील वीडियो, कानपुर में जिस्मफरोशी का खुलासा

कानपुर के रावतपुर में होटल रिद्धि पैलेस में पकड़े गए जिस्मफरोशी रैकेट का मास्टरमाइंड होटल संचालक प्रमोद गुप्ता ने होटल करीब ढाई महीने पहले किराये पर लिया। होटल के सभी 10 कमरों में एडॉप्टर में लगे हिडन कैमरे लगाए। इन कमरों में आने वाले ग्राहकों के चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें साइट्स को बेच देता था। पुलिस के अनुसार जब प्रमोद गुप्ता का मोबाइल जब्त किया गया, तो वह आनाकानी करने लगा। मोबाइल का पासवर्ड डालने को कहा, तो आनाकानी करने लगा। कड़ाई करने पर मोबाइल खोला, तो उसकी गैलरी में कई अश्लील वीडियो मिले जो होटल के कमरे के ही थे। इस पर होटल के कमरों खंगाला तो हिडन कैमरे मिले।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 03:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: होटल के 10 कमरों में लगे थे हिडन कैमरे , बेचता था कपल्स के अश्लील वीडियो, कानपुर में जिस्मफरोशी का खुलासा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews