Ghaziabad: मुरादनगर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थरबाजी, आधा दर्जन लोग लहूलुहान

गाजियाबाद में मुरादनगर के मलिक नगर कॉलोनी में रविवार रात बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे, जिसमें दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात मलिक नगर कॉलोनी में उस समय शुरू हुई जब बच्चों के एक समूह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्ग भी इसमें कूद पड़े और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मलिक नगर कॉलोनी निवासी इमरान ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया है कि उनके घर के सामने रहने वाले आसिफ और उसके साथियों ने उनके भतीजे शमी पुत्र इब्राहिम के साथ बंबे के पास मारपीट की। जब इमरान की बुआ रुखसाना पुत्री उजीर बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, इमरान का आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर पर भी पथराव किया, जिसमें उन्हें सिर में चोट आई है। इस पथराव और मारपीट में दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और इमरान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के कारण मलिक नगर कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

#CityStates #Ghaziabad #GhaziabadCrime #GhaziabadPolice #GhaziabadHindiNews #GhaziabadNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 08:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ghaziabad: मुरादनगर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थरबाजी, आधा दर्जन लोग लहूलुहान #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadCrime #GhaziabadPolice #GhaziabadHindiNews #GhaziabadNewsToday #VaranasiLiveNews