बड़ी खबरें: एक्सप्रेसवे पर बसों और कैंटर की टक्कर में कई घायल, युवक की गोली मारकर हत्या; कल स्कूलों की छुट्टी
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों और कैंटर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। मथुरा में दोस्त ने ही युवक को माैत के घाट उतार दिया। युवक की गोली मारकर हत्या की गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीईटी परीक्षा के चलते आगरा के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। ये आदेश समस्त बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। इसको लेकर प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। आगरा में अपर जिला जज की कार पर हमले के आरोपी बीएसएफ जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जवान पर आरोप है कि उन्होंने अपर जिला जज के पिता और गनर से भी मारपीट की। वहीं, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सरकार की ओर से 543 कैंसर दवाओं की कीमतों में 93 फीसदी तक कटौती की गई है। मथुरा में हत्या: शराब के नशे में भूल गया दोस्ती, इसलिए दोस्त को मार दी गोली; आरोपी हुआ फरार मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद विकास उर्फ विशाल ने दोस्त रोहतास को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रोहतास को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गईपढ़ें पूरी खबर मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! दो बसों और कैंटर की टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 101 के पास दो बसों और कांच से भरे कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गयापढ़ें पूरी खबर पीईटी के चलते कल 12वीं तक के स्कूल बंद: प्रशासन ने जारी किया छुट्टी का आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू आगरा में शुक्रवार को 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। पीईटी परीक्षा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैंपढ़ें पूरी खबर यूपी: अपर जिला जज की कार पर हमला, बीएसएफ जवान गिरफ्तार; 30-40 लोगों के साथ मारपीट का आरोप आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा की कार पर हमले के मामले में पुलिस ने बीएसएफ जवान दिनेश को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 24 अक्तूबर को बाइक की टक्कर के बाद विवाद हुआ, जिसमें जज, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की गई तथा कार का पिछला शीशा तोड़ दिया गयापढ़ें पूरी खबर कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती: 93% तक घटी कीमतें, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत; सुप्रीम कोर्ट की सख्ती पर नया आदेश कैंसर के महंगे इलाज से जूझ रहे मरीजों को राहत देने के लिए सरकार ने 543 कैंसर दवाओं की कीमतों में 93 फीसदी तक कटौती की है। आगरा के मरीजों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि इससे इलाज का खर्च घटेगा और आर्थिक तंगी के कारण उपचार अधूरा छोड़ने की समस्या कम होगीपढ़ें पूरी खबर
#CityStates #Agra #Mathura #SchoolClosed #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:39 IST
बड़ी खबरें: एक्सप्रेसवे पर बसों और कैंटर की टक्कर में कई घायल, युवक की गोली मारकर हत्या; कल स्कूलों की छुट्टी #CityStates #Agra #Mathura #SchoolClosed #VaranasiLiveNews
