बदायूं: सात माह के मासूम बच्चे के गले में फंसा गुब्बारा, तड़प-तड़पकर हुई मौत
बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। वार्ड नंबर नौ में मंगलवार दोपहर सात माह के मासूम बच्चे हैदर की गुब्बारा गले में फंसने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी लईक ने बताया कि मंगलवार दोपहर हैदर की मां उसे चारपाई पर लिटाकर घर का काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस के एक बच्चे ने हैदर को खेलने के लिए गुब्बारा दे दिया। खेलते-खेलते बच्चे ने गुब्बारे को अपने मुंह में ले लिया। गुब्बारा उसके गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते देख मां चीख पड़ी। परिजन तुरंत मासूम को चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए। लईक के घर चार साल बाद बेटे का जन्म हुआ था। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। फैजगंज बेहटा थाने के एसओ कपिल कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई।
#CityStates #Budaun #7MonthOldBaby #Accident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 13:47 IST
बदायूं: सात माह के मासूम बच्चे के गले में फंसा गुब्बारा, तड़प-तड़पकर हुई मौत #CityStates #Budaun #7MonthOldBaby #Accident #VaranasiLiveNews
