Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को दी आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी

मिशन शक्ति की टीम ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सभी थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर जागरूक किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना बखिरा द्वारा नरायनपुर व नन्दौर, धर्मसिहंवा द्वारा फुलवरिया, राजउर, भगवानपुर, पखापार, मेहंदावल द्वारा हर्दिहट्टा, चौक बाजार में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।

#Self-defenseMeasuresProvidedToWomen #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को दी आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी #Self-defenseMeasuresProvidedToWomen #VaranasiLiveNews