Noida News: स्व-गणना शुरू, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भरी जानकारी
फोटो-जिले में जनगणना 2027 के तहत मकानों की ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, जो 21 तक चलेगा-पंजीकरण कराने के बाद परिवार के मुखिया को भरना होगा 33 सवालों का जवाबमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को जनगणना 2027 के तहत मकानों की ऑनलाइन स्व गणना शुरू हो गई है। पहले दिन आम जनता के साथ जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों ने अपनी जानकारी दर्ज की है। मकानों की ऑनलाइन स्व-गणना 21 मई तक चलेगी। उसके बाद मकानों की सूची बनाने व गणना करने का काम शुरू होगा। स्व-गणना में परिवार के मुखिया को पहले अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद मकान से जुड़े 33 सवालों का जवाब देना होगा। डीएम मेधा रूपम ने बताया कि लोगों को जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी। सबसे पहले परिवार के मुखिया को अपना पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद 33 बिंदुओं की एक प्रश्नावली आएगी। इन 33 सवालों की जानकारी देने के बाद विंडो को बंद करना होगा। इस जानकारी में परिवार के मुखिया का नाम, परिवार में सदस्यों की संख्या, मकान की छत कैसी है, पानी का स्रोत क्या है, पानी निकासी की नाली है या नहीं आदि के जवाब भरने होंगे। डीएम ने बताया कि पहले दिन जनप्रतिनिधियों की स्व-गणना करानी थी। तहसील के अफसरों ने जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचकर स्व-गणना कराई। उधर एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने दादरी विधायक तेजपाल नागर से ऑनलाइन स्व-गणना को पूरा कराया।
#Self-countingBegins #PublicRepresentativesAndOfficialsFillInInformation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 22:32 IST
Noida News: स्व-गणना शुरू, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भरी जानकारी #Self-countingBegins #PublicRepresentativesAndOfficialsFillInInformation #VaranasiLiveNews
