Meerut News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकारिणी का चयन
कैलाश चंद्र गोयल बने भारत विकास परिषद योग शाखा के अध्यक्षमेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा ने बृहस्पतिवार को आईएमए हॉल में होली उत्सव और पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए शाखा के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने प्रस्तुतियां दीं। साथ ही 10 नए सदस्यों को शाखा में शामिल किया गया। समारोह का आरंभ और संचालन शाखा संस्थापक अशोक कुमार गुप्ता ने किया। कुमुद गुप्ता, बसंती त्यागी और सुनीता सिंह सहित सभी ने मिलकर वंदे मातरम का गायन किया। मंच का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया। चुनाव अधिकारी आरके अरोड़ा ने वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया।कैलाश चंद्र गोयल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश चंद्र गुप्ता को सचिव और अमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। सुनीता सिंह को महिला सहभागिता के लिए नामित किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव आलोक भटनागर, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय मार्गदर्शक डॉ. एसके अग्रवाल, मुकेश चंद्र शर्मा और पुलिस अधीक्षक गॉड भी उपस्थित रहे।
#SelectionOfTheExecutiveCommitteeAmongCulturalPresentations #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:12 IST
Meerut News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकारिणी का चयन #SelectionOfTheExecutiveCommitteeAmongCulturalPresentations #VaranasiLiveNews
