Bareilly News: ई-लॉटरी से कृषि यंत्रों के 34 लाभार्थियों का चयन

बरेली। किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। इसमें कुल 34 कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। कृषि विभाग की ओर से संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के उप मिशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत दूसरे चरण की ई-लॉटरी कराई गई। इसमें कुल 19 यंत्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। वहीं, फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 15 कृषि यंत्रों के लाभार्थियों को चुना गया। चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी गई।मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने बताया कि चयनित किसानों को निर्देश दिए हैं कि एसएमएस में दी गई जानकारी के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले कृषि यंत्र की खरीद कर लें। इसके बाद खरीदे गए यंत्र का बिल विभागीय पोर्टल upagriculture.com पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। संवाद

#SelectionOf34BeneficiariesForAgriculturalMachineryViaE-lottery #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: ई-लॉटरी से कृषि यंत्रों के 34 लाभार्थियों का चयन #SelectionOf34BeneficiariesForAgriculturalMachineryViaE-lottery #VaranasiLiveNews