Bareilly News: औद्योगिक टाउनशिप के लिए सीड कैपिटल को शासन से मिली मंजूरी

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से दिल्ली हाईवे से सटे इलाकों में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप के लिए सीड कैपिटल को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए सदर तहसील के ग्राम रसूला चौधरी और मीरगंज के ग्राम भिटौरा नौगंवा, चिटौली व रहपुरा जागीर की 126.3043 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है।उप्र आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इस टाउनशिप के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बजट जारी करने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया है कि जमीन खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि का 50 फीसदी हिस्सा शासन की ओर से सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

#SeedCapitalGetsGovernmentApprovalForIndustrialTownship #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: औद्योगिक टाउनशिप के लिए सीड कैपिटल को शासन से मिली मंजूरी #SeedCapitalGetsGovernmentApprovalForIndustrialTownship #VaranasiLiveNews