Kangra News: नूरपुर में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 800 कर्मी संभालेंगे कमान
राजा का तालाब/नूरपुर/इंदौरा/डमटाल(कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। पुलिस ने जिला के अंतर्गत आने वाले चार विकास खंडों इंदौरा, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां और नूरपुर में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत अति-संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। चुनावी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए जिले में लगभग 800 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें करीब 500 पुलिस कर्मी और 300 होमगार्ड जवान शामिल हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिएक्शन टीमों (क्यूआरटी) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चारों विकास खंडों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सहित तीन उप-मंडल पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिस जिला नूरपुर के इन चार विकास खंडों में कुल 219 पंचायतें हैं, जिनमें 585 पोलिंग स्टेशन और 1,369 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इनमें से 183 बूथों को अति-संवेदनशील और 287 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना या शिकायत दर्ज करवाने के लिए जिला पुलिस नूरपुर ने मुख्य नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का नंबर 93177-50026 भी जारी किया है। संवाद
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 18:12 IST
Kangra News: नूरपुर में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 800 कर्मी संभालेंगे कमान #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
