Solan News: धर्मपुर से शिमला के लिए दूसरी ट्रेन हिमालयन क्वीन शुरू

धर्मपुर स्टेशन से दोपहर 1:28 बजे शिमला के लिए रवाना हुई ट्रेन, , पहले दिन विदेशी पर्यटकों ने किया सफर पर्यटकों को टॉय ट्रेन में सफर के लिए मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।संवाद न्यूज एजेंसी धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन पर रेल बोर्ड ने सोमवार से हिमालयन क्वीन ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रेन धर्मपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:28 बजे शिमला के लिए रवाना हुई। पहले दिन इसमें विदेशी पर्यटकों ने सफर किया।हिमालयन क्वीन के संचालन से अब धर्मपुर से शिमला के बीच टॉय ट्रेन में सफर करने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इससे पहले एक ही ट्रेन उपलब्ध होने के कारण सीटों की बुकिंग नहीं मिलने से कई पर्यटक सफर नहीं कर पाते थे। अब दूसरी ट्रेन शुरू होने से बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे।जानकारी के अनुसार, पहली ट्रेन में यात्रियों की अधिक संख्या और विदेशी पर्यटकों की मांग को देखते हुए हिमालयन क्वीन का संचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन धर्मपुर से दोपहर 1:28 बजे रवाना होकर शाम 4:55 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी में शाम 6:40 बजे शिमला से चलकर रात 9:50 बजे धर्मपुर पहुंचेगी।ट्रेन के संचालन को लेकर रेल बोर्ड की ओर से कालका से आए तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों ने धर्मपुर स्टेशन पर इंजन और डिब्बों की जांच की। गौरतलब है कि विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर स्थित धर्मपुर रेलवे स्टेशन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक आसपास के पहाड़ों और पुराने रेलवे स्टेशन की तस्वीरें खींचने के साथ सेल्फी भी लेते हैं।

#SecondTrainFromDharampurToShimla #The'HimalayanQueen' #BeginsService #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Solan News: धर्मपुर से शिमला के लिए दूसरी ट्रेन हिमालयन क्वीन शुरू #SecondTrainFromDharampurToShimla #The'HimalayanQueen' #BeginsService #VaranasiLiveNews