एक्सप्रेस-वे पर हादसा: सड़क पर बिखरीं लाशें, 7 की मौत, छिन गई बुढ़ापे की लाठी; हलवाई बेटों के भरोसे थी जिंदगी

सादाबाद हादसे में हलवाई बेटे विजय और बहू पिंकी की मौत से चौरंगाबीहड़ गांव के बुजुर्ग माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी छिन गई। दोनों हलवाई बेटों के भरोसे जीवन यापन कर रहे थे। 6 महीने पहले बीमारी ने बड़े बेटे अजय बघेल को छीन लिया था। अब दूसरे नंबर के बेटे विजय और उसकी पत्नी पिंकी की हादसे में मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। चौरंगाबीहड़ गांव की सुनीता की शादी शमसाबाद के सुरडई गांव के सुखराम के साथ हुई थी। करीब 30 साल से दंपती चौरंगाबीहड़ में रह रहे हैं। उनके पास कृषि भूमि नहीं है। 5 बेटों में से बड़े अजय बघेल की 6 महीने पहले बुखार आने के बाद मौत हो गई थी। अजय बघेल दिल्ली में हलवाई की दुकान चलाता था।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #SadabadAccident #ChaurangabihaadVillage #VijayPinkiDeath #SweetMakerFamilyTragedy #ElderlyParentsLoss #HoliTragedy #InjuredChildren #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 04:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्रेस-वे पर हादसा: सड़क पर बिखरीं लाशें, 7 की मौत, छिन गई बुढ़ापे की लाठी; हलवाई बेटों के भरोसे थी जिंदगी #CityStates #Agra #UttarPradesh #SadabadAccident #ChaurangabihaadVillage #VijayPinkiDeath #SweetMakerFamilyTragedy #ElderlyParentsLoss #HoliTragedy #InjuredChildren #VaranasiLiveNews