Haridwar News: एसडीआरएफ ने गंगा में डूबने से एक को बचाया
हरिद्वार। स्नान के दौरान हरकी पैड़ी क्षेत्र में तेज बहाव में बह रहे हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।सोमवार को हरियाणा के झज्जर निवासी 45 वर्षीय टीनू कुमार पुत्र महावीर सिंह गंगा में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान अचानक तेज धारा की चपेट में आने से वह बहने लगे और हाथी पुल क्षेत्र में लगी सुरक्षा जंजीर तक पहुंचकर उससे लटक गए। मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
#SDRFRescuesOneFromDrowningInTheGanges #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 14:56 IST
Haridwar News: एसडीआरएफ ने गंगा में डूबने से एक को बचाया #SDRFRescuesOneFromDrowningInTheGanges #VaranasiLiveNews
