Noida News: झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही के मामले में पुलिस ने सीएमओ को भेजा पत्र

फोटो-घरबरा के क्लीनिक में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची थी महिला, इंजेक्शन लगने के बाद पैर में आई थी सूजन-पति की शिकायत पर पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर क्लीनिक की डिग्री और पंजीकरण की जांच रिपोर्ट मांगीमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के घरबरा गांव में संचालित एक क्लीनिक में महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी हालत बिगड़ने का मामले में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। पुलिस की ओर से मामले में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। महिला का स्वर्ण नगरी स्थित एएनएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।घरबरा निवासी विशाल के मुताबिक 23 अक्टूबर को उसकी पत्नी सोनिया के पेट में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद वह सामान्य उपचार के लिए गांव में एके पठान के क्लीनिक पर पहुंचे। आरोप है कि क्लीनिक का संचालन एके पठान का बेटा आमिर करता है। आमिर ने खुद को डॉक्टर बताते हुए सोनिया की जांच की और दोनों कूल्हों पर दो इंजेक्शन लगाए।आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ घंटे बाद सोनिया को तेज बुखार, घबराहट और बेचैनी होने लगी। पत्नी की हालत बिगड़ने पर विशाल ने क्लीनिक संचालक एके पठान और आमिर को फोन किया। आरोप है कि दोनों ने मामले को अपने बस से बाहर बताते हुए मदद करने से इनकार कर दिया। फिलहाल सोनिया का एएनएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि विशाल की ओर से क्लीनिक संचालकों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है। क्लीनिक संचालकों की डिग्री और क्लीनिक के पंजीकरण की स्थिति की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पत्र भेजा गया है।

#Sgdf #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 20:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sgdf



Noida News: झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही के मामले में पुलिस ने सीएमओ को भेजा पत्र #Sgdf #VaranasiLiveNews