Uttarkashi News: जीआईसी धौंतरी में हुआ विज्ञान मंडल पत्रिका का विमोचन

उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिसव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक विज्ञान मंडल पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि राट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को जिज्ञासा, नवाचार और अनुसंधान के प्रति प्रेरित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में अपार नैसर्गिक प्रतिभा होती है, जिसे विज्ञान मंडल जैसी पत्रिकाएं एक सशक्त मंच प्रदान कर वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य करती हैं। पत्रिका के संपादक डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल ने संपादन के अनुभवों को साझा करते हुए वर्ष 2026 की थीम विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को उत्प्रेरित करना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अनिल सेमल्ट, डॉ. अचला चंदोक, राजेश पनियाल, कुलदीप विष्ट, अरुण नौटियाल, शिवम बहुखंडी आदि मौजूद रहे। संवाद

#ScienceBoardMagazineReleasedInGICDhauntari #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: जीआईसी धौंतरी में हुआ विज्ञान मंडल पत्रिका का विमोचन #ScienceBoardMagazineReleasedInGICDhauntari #VaranasiLiveNews