कम छात्र संख्या होने पर भी बंद नहीं होगा स्कूल : डाॅ. धन सिंह रावत

फोटो मिनी गढ़देवा खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू, 15 ब्लाकों के छात्र कर रहे हैं प्रतिभागसंवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। सीडीएस बिपिन रावत खेल स्टेडियम में शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने तीन दिवसीय शरदकालीन/शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं मिनी गढ़देवा का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्चपास्ट और गत वर्ष की विजेता आरुषि द्वारा मशाल दौड़ के बाद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। इस दौरान डाॅ. रावत ने कहा कि कम छात्र संख्या के कारण प्रदेश में किसी भी विद्यालय को बंद नहीं किया जाएगा। गांव में एक भी बच्चा पढ़ने वाला होगा तो उसके लिए विद्यालय संचालित किया जाएगा। कहा बेहतर शिक्षा के लिए प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आवासीय विद्यालय खोलने की योजना है, जिसके लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। डाॅ. रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में एक-एक स्टेडियम विकसित करने का लक्ष्य है। प्रारंभिक शिक्षा की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 15 ब्लाकों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरी ओर उन्होंने अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले भवन में एसी/वातानुकूलित सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा, सुरेश मैठाणी, विमल बहुगुणा, पीवी नैथानी आदि मौजूद रहे। इसके बाद डाॅ. रावत ने प्रगति विहार में 3.5 करोड़ की लागत से बनने वाली आधुनिक लाइब्रेरी का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय नई पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा। यहां सभी को निःशुल्क अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में मेयर आरती भंडारी, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, शुभम प्रभाकर, शशि जुयाल, सीमा भंडारी, जेपी काला, दीनबंधु सिंह चौहान, लखपत भंडारी, रमेश रमोला आदि मौजूद रहे।

#SchoolWillNotCloseDespiteLowStudentEnrollment:Dr.DhanSinghRawat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 22, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कम छात्र संख्या होने पर भी बंद नहीं होगा स्कूल : डाॅ. धन सिंह रावत #SchoolWillNotCloseDespiteLowStudentEnrollment:Dr.DhanSinghRawat #VaranasiLiveNews