Chamoli News: मेधावी छात्रों को कलि छात्रवृत्ति वितरित
थराली। राजकीय इंटर कॉलेज थराली में वर्ष 2024 और 2025 के लिए कलि छात्रवृत्ति वितरित की गई। कुल आठ आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को यह छात्रवृत्ति दी गई। पूर्व प्रधानाचार्य नंदराम थपलियाल ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के लिए हर साल चार मेधावी छात्रों का चयन होता है। कक्षा 11 और 12 के छात्रों को हर महीने एक हजार रुपये मिलते है। सरकारी विद्यालयों से हाईस्कूल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन इसमें किया जाता है। इस वर्ष शिवम पुरोहित, दिया जोशी, आदित्य पुरोहित, तनीषा, हिमांशु पांडे, साक्षी, धीरेंद्र सिंह और निधि फर्स्वाण को यह धनराशि मिली। संवाद
#ScholarshipsToMeritoriousStudents #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 17:53 IST
Chamoli News: मेधावी छात्रों को कलि छात्रवृत्ति वितरित #ScholarshipsToMeritoriousStudents #VaranasiLiveNews
