पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नया कदम: घोड़े वाले से लेकर फोटोग्राफर तक, अब QR कोड से होगी असली-नकली की पहचान
पहलगाम आतंकी घटना के बाद पर्यटकों के मन में सुरक्षा को लेकर उपजी चिंताओं को दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अत्याधुनिक समाधान निकाला है। सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें धोखाधड़ी से बचाने के लिए अब विशेष क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत पर्यटक अब केवल एक स्कैन के जरिए यह जान सकेंगे कि उनकी सेवा करने वाला व्यक्ति अधिकृत है या नहीं। इस सुविधा के तहत पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हर सेवा प्रदाताओं चाहे वह घोड़े वाले हों, फोटोग्राफर, चाय विक्रेता या भेलपुरी वाले हों सभी को पुलिस सत्यापन के बाद एक यूनिक क्यूआर कोड और पहचान पत्र जारी किया गया है। जब पर्यटक इस कोड को मोबाइल से स्कैन करेगा उसे संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इससे यह तुरंत स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदाता पंजीकृत है या कोई संदिग्ध बाहरी तत्व। इस कदम का उद्देश्य शरारती तत्वों और फर्जी लोगों से पर्यटकों को सुरक्षित रखना है। इस कदम का स्थानीय प्रदाताओं ने भी स्वागत किया है। सजाद अहमद भट ने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबल बीच-बीच में जांच भी करते हैं। क्यूआर कोड एक अच्छा प्रयास है जो सेवा प्रदाताओं के लिए भी लाभदायक है। फोटोग्राफर रफीक अहमद ने कहा कि हमें क्यूआर कोड जारी किए गए हैं जिसमें प्रदाता की पूरी जानकारी दी गई है। क्यूआर प्रणाली के साथ न केवल स्थानीय बल्कि गैर स्थानीय लोगों को भी पंजीकृत किया गया है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। बिहार के सुधीर शाह ने बताया कि वह पिछले दो महीने से यहां पर हैं और भेलपुरी बेचते हैं। हमने घर से वेरिफिकेशन साथ लाई थी जिसके बाद उसे थाने में जमा कराया। इसके बाद यहां काम करने की अनुमति मिली और क्यूआर कोड जारी किया गया। बता दें कि पहलगाम में दाखिल होने पर आपको सुरक्षा का एहसास होने लगता है। सबसे पहले एंट्री पॉइंट पर वाहनों की तलाशी ली जाती है।
#CityStates #Srinagar #Pahalgam #TourismSecurity #QrCodeSystem #JammuAndKashmirPolice #ServiceProviderVerification #FakeIdentity #TouristSecurity #DigitalIdentity #Horsemen #Photographers #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:30 IST
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नया कदम: घोड़े वाले से लेकर फोटोग्राफर तक, अब QR कोड से होगी असली-नकली की पहचान #CityStates #Srinagar #Pahalgam #TourismSecurity #QrCodeSystem #JammuAndKashmirPolice #ServiceProviderVerification #FakeIdentity #TouristSecurity #DigitalIdentity #Horsemen #Photographers #VaranasiLiveNews
